Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, अभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला; दो सैनिकों की मौत

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 03:41 PM (IST)

    बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तोप अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर हुआ है। घायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    घायल सैनिक को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, नई दिल्ली। बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तोप अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    जवानों की मौत की पुष्टि

    सेना के प्रवक्ता ने दो जवानों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि 'तीन सैनिक तोप के साथ अभ्यास कर रहे थे। हादसे में आशुतोष कुमार और जितेंद्र की मौत हो गई है। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर की मदद से चंडीगढ़ ले जाया गया है।'