दौड़ लगाते हार्ट अटैक से युवक की मौत
कस्बा सराय अमानत खां में गत शाम दौड़ लगा रहे नौजवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : कस्बा सराय अमानत खां में गत शाम दौड़ लगा रहे नौजवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
बलविंदर सिंह ने बताया कि उसका लड़का लखविंदर सिंह (17) जो कि गांव में ही किरयाने की दुकान पर काम करता था। वह शाम को दो साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए गया था। दौड़ लगाते समय दिल का दौरा पड़ने से वह सड़क पर गिर गया। उसके साथियों ने तुरंत उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखविंदर सिंह की मां की भी मौत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें