चोरी के पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
चोरी किए पिस्तौल समेत पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : चोरी किए पिस्तौल समेत पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि कैरों निवासी जतिंदर सिंह की मोबाइल वाली दुकान से 32 बोर का लाइसेंसी पिस्तौल चोरी हो गया था। उस समय दुकान पर सतनाम सिंह सत्तू ग्राहक बनकर आया था। जतिंदर सिंह ने पिस्तौल चोरी की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर उससे उक्त पिस्तौल बरामद किया। रविवार को सतनाम सिंह सत्तू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें