महिला से मारपीट करके कपड़े फाड़े
महिला से मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 04:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : अमृतसर के सुलतानविंड क्षेत्र की महिला से मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थाना खालड़ा के एसआइ अमृतपाल सिंह ने बताया कि महिला ने 7 मई 2019 को शिकायत देते हुए बिक्कर सिंह राजोके, निर्मल सिंह निम्मा वेईपुई, अमनदीप कौर निवासी राजोके के खिलाफ मारपीट करके कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी। इसकी जांच डीएसपी ने की। जांच के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें