अर्थिग ज्यादा आने से रिजर्वेशन काउंटर के कंप्यूटर खराब
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रिर्जवेंशन काउंटर पर शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बडे अचानक अर्थ ज्यादा आ जाने के कारण सारे कंप्यूटर बंद हो गए। इससे न केवल चार घंटो तक काम प्रभावित हुआ।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर पर शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे अचानक अर्थिग ज्यादा आ जाने के कारण सारे कंप्यूटर बंद हो गए। इससे न केवल चार घंटो तक काम प्रभावित हुआ, बल्कि चार्ट तैयार करने वाला प्रिटर शार्ट हो गया। कई कंप्यूटर भी शार्ट होने के कारण खराब हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई। वह अपनी टिकटें बुक करवाने के लिए खड़े थे। गर्मी में घंटों बैठे रहे और सिस्टम के ठीक होने के इंतजार करते रहे। इसके बाद दोपहर को लुधियाना से इलेक्ट्रीशियन और कंप्यूटर इंजीनियर आए। इसके बाद पूरे सिस्टम को ठीक किया जा सका। दोपहर करीब तीन बजे दोबारा काम शुरू हो पाया और यात्रियों की टिकटें बुक की गई। हालांकि परेशानी संबंधी वीरवार को भी टिकट खिड़की पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। क्योंकि रिजर्वेशन खिड़की पर लगे सारे कंप्यूटर और उनको मिलने वाली बिजली की सप्लाई का रिपेयर करने का ठेका रेलवे ने लुधियाना की किसी प्राइवेट कंपनी को दे रखा है।
जानकारी मुताबिक रिजर्वेशन काउंटर पर बीते दिन से अर्थिग बढ़ रहा था। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी थी। आगे से जवाब मिला कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसे सूचित किया गया है। इसकी रिपेयर के लिए लुधियाना से कर्मचारी आएंगे। लेकिन बीते दिन कोई भी कर्मचारी नहीं आया। शुक्रवार सुबह रिजर्वेशन काउंटर पर काम करने वाले सभी कर्मी यात्रियों की टिकटें काट रहे थे कि अचानक से सभी कंप्यूटर खराब होने लगे। जब सिस्टम पर अर्थ चेक किया गया तो वहां पर 66 प्वाइंट दर्शाया रहा था। जोकि आमतौर पर 6 प्वाइंट होना चाहिए। इससे ठीक 11.15 बजे सारे सिस्टम बंद हो गए और काम रूक गया। सिस्टम बंद होने से ट्रेनों का चार्ट तैयार करने वाला बड़ा प्रिटर खराब हो गया। इसके बाद फिर से तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और लुधियाना में कंपनी को बताया गया तो तुरंत वहां से कर्मचारी भेजे गए और दोपहर तक फिर से काम चालू हो सका। वहीं बड़ा प्रिंटर खराब होने के कारण सभी ट्रेनों के चार्ट फिलहाल जालंधर से तैयार करवाए जा रहे है।