किसी भी गांव को विकास से दूर नहीं रहने देंगे : हरमिंदर गिल
हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने हलके के गांवों में होने वाले विकास कार्य शुरू करवाते कहा कि कोई भी गांव विकास से दूर नहीं रहने दिया जाएगा
संवाद सूत्र, पट्टी : हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने हलके के गांवों में होने वाले विकास कार्य शुरू करवाते कहा कि कोई भी गांव विकास से दूर नहीं रहने दिया जाएगा। हलके की सभी लिंक सड़कों और पुलों का नवीनीकरण करने के साथ गांवों को सुंदर बनाने की योजना तहत फंड जारी किए जा रहे है।
गांव डयाल में मार्केट कमेटी के डायरेक्टर जोगा सिंह के घर में बैठक करते उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कोईई भेदभाव नहीं किया जा रहा। गांव सखीरा से माणोचाहल तक सड़क को 61 लाख से मरम्मत किया जा रहा है। शाहाबपुर से शेरों वाली सड़क पर 20 लाख, जंडोके से सखीरा रोड पर 21 लाख की राशि खर्च की जा रही है। जबकि खब्बे राजपूता से जवंदा तक सड़क पर 21.45 लाख, जवंदा कलां से सरहाली तक की सड़क पर 30.50 लाख, गांव चंबल जट्टा से नौशहरा पन्नूआ सड़क पर 29.14 लाख, चंबल से उसमां तक 15.64 लाख खर्च किए जा रहे है। इसी तरह गांव रत्ता गुद्दा में सीवेरज, टाइलें, श्मशानघाट व पार्क के लिए 24 लाख का चेक पंचायत को दिया गया। इस मौके पर प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, वजीर सिंह पारस, सुखविंदर सिंह सिद्धू, गुरसाहिब सिंह, सेवा सिंह, साधू सिंह चंबल, हरजिंदर सिंह चंबल दलबीर सिंह सेखों मौजूद थे। निकाय चुनाव में एक्टिव महिलाओं को ही दी जाए टिकट : अनीता
संस, तरनतारन : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण तो दिया जा रहा है। परंतु ऐसा न हो कि कामकाज करने वाली महिलाओं को नजरअंदाज करके उन महिलाओं को टिकट दी जाए, जिनके पति सियासत से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखने में आया है कि एक्टिव नेता अपनी पत्नी, बहन, मां व बेटी के नाम पर सियासत करते हैं। इन चुनाव में उन महिलाओं को टिकट दी जाए जो सीधे तौर पर कांग्रेस से जुड़कर बैठकों में भाग लेती हैं। अनीता वर्मा ने कहा कि ऐसी एक्टिव महिलाओं की अगुआई करने लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। अनीता वर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव लड़ने के लिए योग्य महिलाओं को टिकट दी जानी चाहिए क्योंकि कांग्रेस को मजबूत बनाने लिए महिला शक्ति की भूमिका अहम रही है।