तार से कुंडी लगाने से मना किया तो पूर्व सैनिक पर किया हमला
गांव मूसे निवासी पूर्व सैनिक काबल सिंह पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव मूसे निवासी पूर्व सैनिक काबल सिंह पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान काबल सिंह को घायल करके उसकी पगड़ी उतार दी गई। थाना झब्बाल की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
काबल सिंह ने बताया कि वह सेना से सेवा मुक्त होकर पावरकॉम स्थित अलगों कोठी दफ्तर में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। उसके घर की छत के पास कुछ लोग बिजली तार से कुंडी लगाते थे। जिसका मै विरोध करता था। इसी रंजिश के तहत दलजीत सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, भाई अंग्रेज सिंह और भाभी कंवलजीत कौर के साथ कार पर सवार होकर आए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और काबल सिंह की आरोपितों ने पगड़ी भी उतार दी। एएसआइ सविंदर सिंह ने बताया कि काबल सिंह को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।