गेहूं लिफ्टिंग के पार्टनर ने की 6.31 लाख की ठगी, केस दर्ज
अनाज की लिफ्टिंग के लिए बनाए अपने पार्टनर पर 6.31 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव भट्ठल भाईके निवासी यादविंदर सिंह ने अनाज की लिफ्टिंग के लिए बनाए अपने पार्टनर पर 6.31 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यादविंदर सिंह पुत्र रघबीर सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी रसूलपुर के साथ मिलकर उसने अनाज मंडी में लिफ्टिंग का टेंडर लिया था। कमलप्रीत सिंह ने लिखी डीड के मुताबिक उसे कोई हिसाब नहीं दिया, उल्टा कागजात फाड़ दिए और जान से मारने की धमकियां भी दी। यादविंदर सिंह ने पांच अक्टूबर को शिकायत दी थी, जिसकी जांच डीएसपी सुखनिंदर सिंह ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर में कमलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच एएसआइ बलबीर सिंह को सौंपी गई है।