वार्ड 23 के कई परिवार आप में हुए शामिल
पहले दस वर्ष लगातार गठजोड़ की सरकार ने लोगों को लूटा। अब साढ़े तीन वर्ष से कांग्रेस द्वारा लोगों का शोषण किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 04:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : पहले दस वर्ष लगातार गठजोड़ की सरकार ने लोगों को लूटा। अब साढ़े तीन वर्ष से कांग्रेस द्वारा लोगों का शोषण किया जा रहा है। जिसके बाद लोग अब आम आदमी पार्टी का रुख करने लगे हैं। बैठक के मौके उक्त जानकारी आप के हलका इंचार्ज कश्मीर सिंह सोहल ने दी।
इस मौके वार्ड नंबर 23 से संबंधित कई परिवारों ने गुरविंदर सिंह सोनू की प्रेरणा के चलते आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इन परिवारों को डॉ. सोहल ने सम्मानित किया। इस मौके बलदेव सिंह पन्नु, दविंदर सिंह ग्रेवाल, तजिंदर सिंह, तस्वीर सिंह, रंजीत सिंह सोनू, पवन कुमार, सुखवंत कौर, शिंदरबीर कौर, जसबीर कौर, दर्शन कौर, चरनजीत कौर, निर्मल सिंह साबा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें