गांव सोहल के दो घरों से 17 लाख के गहने चोरी
गांव सोहल में चोरों द्वारा दो घरों से करीब 17 लाख का सोना चोरी करने का मामला सामने आया है।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव सोहल में चोरों द्वारा दो घरों से करीब 17 लाख का सोना चोरी करने का मामला सामने आया है।
कश्मीर सिंह ने बताया कि रात को अज्ञात लोगों ने खिड़की की जाली तोड़ी और घर में घुस गए। कमरे की पेटी में पड़े 40 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। कश्मीर सिंह ने बताया कि उसका दामाद फौज में है। जिसके चलते उसकी लड़की ने हिफाजत के तौर पर सारा सोना यहां रखा था। चोरों ने सोने के साथ 10 हजार की नकदी भी चोरी की गई। इसी तरह चोरों ने सुखचैन सिंह के घर में घुसकर दो लाख के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। थाना झब्बाल से एएसआइ राजबीर सिंह व जसबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।