वरिदर कौर राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड से सम्मानित
तरनतारन दिल्ली के हिदी भवन में 20वां राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड 2019 समारोह आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 12:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, तरनतारन : दिल्ली के हिदी भवन में 20वां राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड 2019 समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभाशाली स्त्रियों को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व समाज सेवा के क्षेत्र में बढि़या कारगुजारी के लिए तरनतारन की शिक्षिका वरिदर कौर को यह अवार्ड मिला। वरिदर कौर को उक्त सम्मान दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल, दिल्ली हाईकोर्ट के सेवामुक्त जस्टिस एमसी गर्ग, दिल्ली पुलिस की एएसपी सुरिदर कौर, गांधी हिदुस्तान सहित सभा की अध्यक्ष कुसुम बेन शाह ने दिया। इस दौरान आइएनपीए के अध्यक्ष डॉ. एसएन पांडेय, मिसिज यूनिवर्स माया सिंह व डॉ. अरविंद त्यागी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें