युनाइटेड सिख संस्था ने दो बच्चों की पढ़ाई का लिया जिम्मा
जिले में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवार के लिए मसीहा बनी युनाइटेड सिख संस्था ने गाव सुरसिंह व खेमकरण में दर्जनों परिवारों को राशन दिया।
संवाद सूत्र, खेमकरण : जिले में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवार के लिए मसीहा बनी युनाइटेड सिख संस्था ने गाव सुरसिंह व खेमकरण में दर्जनों परिवारों को राशन दिया। इसके साथ ही उन्होंने खेमकरण के एक परिवार के दो बच्चों की पूरी पड़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा भी लिया।
संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए काम करना व लोगों के दुख को दूर करना ही इस संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पल्लवी शर्मा ने संस्था की सूबा बॉडी का स्वागत करते हुए इलाके के अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के संबंध में भी संस्था को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था इन परिवारों के लिए और भी विभिन्न सेवाएं देने के लिए योजना बनी रही है। इस मौके पर उनके साथ अरुण कुमार, राजविंदर कौर भी विशेष तौर पर मौजूद थे।