Move to Jagran APP

2.60 लाख लेकर इंग्लैंड की जगह भेज दिया मलेशिया, केस

विधानसभा खेमकरण के गांव नारली निवासी युवक गुरलाल सिंह को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 2.60 लाख की राशि ले ली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:20 PM (IST)
2.60 लाख लेकर इंग्लैंड की जगह भेज दिया मलेशिया, केस
2.60 लाख लेकर इंग्लैंड की जगह भेज दिया मलेशिया, केस

संसू, भिखीविड : विधानसभा खेमकरण के गांव नारली निवासी युवक गुरलाल सिंह को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 2.60 लाख की राशि ले ली गई। बाद में युवक का मलेशिया का वीजा लगवा दिया गया। मलेशिया से लौटे युवक ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।

loksabha election banner

गांव नारली निवासी किसान दविदर सिंह के लड़के गुरलाल सिंह ने बताया कि उनके गांव का युवक गुरप्रीत सिंह इंगलैंड में रहता है। उक्त युवक की मां ने कहा कि गुरलाल सिंह को भी इंगलैंड भेज दिया जाएगा। उक्त महिला ने अपने बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ बाकायदा गुरलाल सिंह की फोन पर बातचीत करवाई। इसके बाद 2.60 लाख की राशि दे दी गई। परंतु गुरलाल सिंह को इंग्लैंड की जगह मलेशिया भेज दिया गया। वहां पर छह दिन रहने के बाद युवक वापस लौटा। पुलिस को शिकायत नंबर-278 दी गई, जिसकी जांच के बाद थाना खालड़ा में आरोपित गुरप्रीत सिंह विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.