Move to Jagran APP

ट्रिपल मर्डर केस के 11 आरोपितों तक नहीं पहुंचे खाकी के हाथ

दामाद के पिता भाई और बहन की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित बीरा सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने वह तेजधार चाकू बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:26 PM (IST)
ट्रिपल मर्डर केस के 11 आरोपितों तक नहीं पहुंचे खाकी के हाथ
ट्रिपल मर्डर केस के 11 आरोपितों तक नहीं पहुंचे खाकी के हाथ

संवाद सूत्र, झब्बाल : लड़की के प्रेम विवाह से तंग आकर अपने दामाद के पिता, भाई और बहन की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित बीरा सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने वह तेजधार चाकू बरामद कर लिया। जिसके कई वार करके जोगिंदर सिंह को मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले से जुड़े अभी 11 आरोपित अर्शदीप सिंह, सुखदीप सिंह, गोविंदा, हैप्पी, मनी, बिक्रम सिंह, बचित्र सिंह, जोगा सिंह व तीन अज्ञात लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया। सोमवार की रात को गांव नौशहरा में जोगिंदर सिंह, उसके लड़के पवनदीप सिंह, लड़की प्रभदीप कौर को सोते समय तेजधार हथियारों से मौत के घाट उतारा था।

loksabha election banner

गौर हो कि जोगिंदर सिंह के लड़के हरमनजीत सिंह ने पड़ोसी गांव ढाला निवासी बीरा सिंह की लड़की नवनीत कौर बेबी के साथ घर से भागकर विवाह करवाया था। विवाह के डेढ माह तक हरमनजीत सिंह और उसकी पत्नी नवनीत कौर बेबी छुप-छुप कर रह रहे थे। बीरा सिंह ने अपने तीन लड़कों, तीन भांजे व दामाद जोबनजीत सिंह से मिलकर तीनों को मार दिया था। हत्या कांड के तीसरे दिन पुलिस ने मुख्य आरोपित बीरा सिंह, उसके नाबालिग लड़के वरदीप सिंह व घटनाक्रम के मास्टर मांइड जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दो दिन के पुलिस रिमांड दौरान पुलिस ने बीरा सिंह की निशानदेही पर तेजधार चाकू बरामद कर लिया। इसी चाकू से बीरा सिंह ने तीनों का कत्ल किया था।

थाना सराय अमानत खां के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह का कहना है कि हत्या कांड से जुड़े बाकी 11 आरोपितों का सुराग लगाने के लिए छापामारी की जा रही है। मुख्य आरोपित बीरा सिंह व उसके दामाद जोबनजीत सिंह को दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.