Move to Jagran APP

समाज सेवक कांशी राम शास्त्री को 20वीं बरसी पर दी श्रद्धांजलि

समाज सेवक कांशी राम शर्मा (शास्त्री जी) की 20वीं बरसी के संबंध में शक्ति शर्मा के आवास पर सुंदरकांड का पाठ करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM (IST)
समाज सेवक कांशी राम शास्त्री को 20वीं बरसी पर दी श्रद्धांजलि
समाज सेवक कांशी राम शास्त्री को 20वीं बरसी पर दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, तरनतारन : समाज सेवक कांशी राम शर्मा (शास्त्री जी) की 20वीं बरसी के संबंध में शक्ति शर्मा के आवास पर सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। इस मौके पर ज्योति पुरी एंड पार्टी ने प्रभु राम की महिमा का गुणगान किया। इस उपरांत जिला सत्संग प्रमुख सुरजीत आहूजा और शशि बाला ने कीर्तन व आरती की।

loksabha election banner

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह भोला, सोनू दोदे, मनोज अग्निहोत्री, श्री दुग्र्याणा मंदिर अमृतसर के सरपरस्त आरके शर्मा, पंजाब प्रदेश ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल शौरी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय मंत्री हरिदर अग्रवाल, शिव सेना नेता अभिषेक जोशी, पूर्व चेयरमैन उमेश शारदा कपूरथला, स्वामी माधव आचार्य ने स्व. कांशी राम शास्त्री की जीवनी पर रोशनी डाली और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रमुख राम भक्त विपिन अग्रवाल (बाबा डिस्को), भीमसेन भारद्वाज, रविदर कक्कड़, स्वतंत्र भनोट, राम गोपाल जोशी, अशोक अरोड़ा, डा. रमन गुप्ता, दीपक सूद, अमरीक सिंह, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, चैंचल शारदा, दीपक शर्मा, हरविदर जोशी, मन्नू शर्मा, नीना अनेजा, रेखा कुंद्रा, रमेश गुप्ता, शशि केसर, दीपक डोगरा, प्राची शर्मा, मास्टर सुदर्शन सूद, अर्जुन देव पुंज, विलायती राम शर्मा, राज शर्मा, राजन शर्मा, डा. रजनीश रामपुरा, इंजीनियर विजय शर्मा उपस्थित थे। बच्चों की मदद के लिए लगाया कैंप

थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान कैंप मजीठा में ओहरी अस्पताल व ब्लड बैंक जालंधर की टीम की ओर से लगाया गया। इस अवसर पर डा. रमनीकोल ओहरी ने बातचीत के दौरान बताया कि ओहरी अस्पताल जालंधर में थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित करीब 30 बच्चों का इलाज चल रहा है। जोकि सिर्फ खून के सहारे से ही जीवित हैं। इन बच्चों का अस्पताल में मुफ्त इलाज चल रहा है। रक्तदान कैंप में 97 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। कैंप में डा. ओहरी की टीम में मैडम सोनिया, संदीप के अलावा एडवोकेट राकेश पराशर, प्रिस नैयर, तरुण कुमार, अजय चोपड़ा अरुण नंदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.