Move to Jagran APP

जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाते ही खडूर साहिब में तिकोने मुकाबले के आसार

लोकसभा हलका खडूर साहिब में तिकोने मुकाबले के आसार है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:31 AM (IST)
जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाते ही खडूर साहिब में तिकोने मुकाबले के आसार
जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाते ही खडूर साहिब में तिकोने मुकाबले के आसार

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : लोकसभा हलका खडूर साहिब से सबसे पहले अकाली दल (टकसाली) द्वारा जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया था। जिसके बाद उक्त दल से पीडीए ने हाथ खींच लिए थे। रविवार को अकाली दल (टकसाली) द्वारा जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने का लिया फैसला खडूर साहिब की सियासत में भूचाल लाने जैसा है। जनरल सिंह के चुनाव मैदान से हटते ही पंथक सीट पर सियासी समीकरणों में बदलाव आने के साथ यहां पर तिकोने मुकाबले की संभावना बन गई है।

loksabha election banner

खडूर साहिब सीट से शिअद भाजपा की ओर से बीबी जागीर कौर चुनाव मैदान में है। जबकि कांग्रेस द्वारा जसबीर सिंह डिंपा को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पंजाबी एकता पार्टी के खाते में गई खडूर साहिब की इस पर परमजीत कौर खालड़ा को मैदान में उतारा गया था। कई दिनों से जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने बाबत चर्चा हो रही थी। रविवार को पार्टी अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा द्वारा जनरल सिंह को चुनाव मैदान से हटाने के फैसले पर मोहर लगा दी गई।

गौर हो कि शिअद के वोट बैंक बीबी खालड़ा सेंध लगाती नजर आ रही थी। जबकि जनरल जेजे सिंह के खाते में जाने वाले वोट भी कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाते दिखाई दे रहे थे। बीबी खालड़ा के पक्ष में चल रहे चुनाव प्रचार के बीच जनरल सिंह को चुनाव मैदान से हटाने का फैसला हुआ। अकाली दल (टकसाली) के इस फैसले से शिअद का बंटने वाला वोट एक जगह पर कायम रखने की संभावना तो बनी है। साथ ही बीबी खालड़ा की चुनावी मुहिम को बड़ा बल मिला है। जिसके चलते खडूर साहिब में कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा शिअद भाजपा की बीबी जागीर कौैर, पीडीए की परमजीत कौर खालड़ा के बीच तिकोने मुकाबले के आसार बन गए है।

आजाद तौर पर चुनाव लड़ सकती है बीबी खालड़ा

अकाली दल (टकसाली) द्वारा जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने के बाद बीबी परमजीत कौर खालड़ा आजाद तौर पर मैदान में उतर सकती है। पहले वह पीडीए की ओर से प्रत्याशी घोषित है। सूत्रों की मानें तो जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने मौके बीबी खालड़ा समक्ष यह शर्त रखी गई है कि वह पीडीए की बजाय आजाद तौर पर नामांकन पत्र भरें। बीबी खालड़ा इस बाबत अपने समर्थकों के बीच फैसला करके औपचारिक तौर पर घोषणा करेंगी। हालांकि जनरल जेजे सिंह का मोबाइल बंद आ रहा है। तरनतारन स्थित जनरल सिंह की अर्जी रिहायश पर भी ताला लगा हुआ है। आप की ओर से सिद्धू भी मैदान में

खडूर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी द्वारा मनजिंदर सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का पहले जैसा प्रभाव नहीं रहा। 2014 के लोक सभा चुनाव में खडूर साहिब से भाई बलबीर सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने 144521 वोट लिए थे। उसमां कांड में आरोपित होने के चलते मनजिंदर सिंह सिद्धू की उम्मीदवारी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.