Move to Jagran APP

ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन ने की नई नियुक्तियां

ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन का प्रदेश स्तरीय इजलास हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:28 AM (IST)
ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन ने की नई नियुक्तियां
ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन ने की नई नियुक्तियां

संवाद सहयोगी, तरनतारन : ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन का प्रदेश स्तरीय इजलास तरनतारन के गांव गोहलवड़ में कुलवंत सिंह गोहलवड़, प्रेम सिंह तरनतारन, जगीर सिंह, दर्शन सिंह की अगुआई में हुआ। इस मौके पर सीटीयू पंजाब के सचिव मेंबर कामरेड विजय मिश्रा विशेष से पहुंचे।

loksabha election banner

कामरेड विजय मिश्रा ने कहा कि गाड़ी को रोड पर चलाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पंजाब पुलिस व अन्य अधिकारी ड्राइवरों व गाड़ी के मालिकों को परेशान करते है। देहाती मजदूर सभा के सूबाई नेता सुखदेव सिंह गोहलवड़ ने भी यूनियन को विशाल बनाने का न्यौता दिया। इस दौरान सीटीयू के राज्य नेता बलदेव सिंह पंडोरी ने 11 सदस्यीय कमेटी का पेनल पेश किया।

कुलवंत सिंह गोहलवड़ को अध्यक्ष, जगीर सिंह रामरोणी, दर्शन सिंह को उपाध्यक्ष, मंगत सिंह को महासचिव, गज्जण सिंह, परमजीत सिंह कैरोंवाल, प्रेम सिंह को कैशियर, सुखदेव सिंह गोहलवड़ को सलाहकार, हरगोबिंद सिंह, जोगिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह नौरंगाबाद को सदस्य चुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.