आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रेड विग के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की नीतियों से तंग आकर राज्य के लोग आप से जुड़ रहे हैं।
By Jagran Publish Date: Sat, 27 Nov 2021 06:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Nov 2021 06:58 PM (IST)
संसू, खडूर साहिब : आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रेड विग के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की नीतियों से तंग आकर राज्य के लोग आप से जुड़ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग के लोग एकजुट है। औलख ने कहा कि 29 नवंबर को नौरंगाबाद में पार्टी के युवा विग के अध्यक्ष व विधायक मीत हेयर द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा, ताकि आप की नीतियों से आम लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सके। औलख ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविद केजरीवाल की ओर से पंजाब के लोगों को जो गारंटी दी जा रही है। उससे अन्य पार्टियां असमंजस में है। क्योंकि लोग जानते है कि केजरीवाल जो कहते है, वह करके भी दिखाते है।
इस मौके पर साहिब सिंह, हरप्रीत सिंह, रणजीत पवार, तरसेम कोहाड़का, धर्म सिंह काहलवा, हरजिदर सिंह सरां, साहिब सिंह गुलालीपुर, हरविदर सिंह वरिया, कश्मीर सिंह माणोचाहल, रेशम सिंह, मस्तान सिंह, सुखराज सिंह मौजूद थे।