बलविंदर सिंह की सुरक्षा वापस लेने की जांच हो : जामाराय
। शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह भिखीविंड की हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 04:24 PM (IST)
संसू, भिखीविंड : शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह भिखीविंड की हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। बलविंदर सिंह की सुरक्षा वापस क्यों ली गई, इसकी जांच होनी चाहिए। यह मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी क्रांतिकारी (आरएमपीआइ) के प्रदेश सचिव परगट सिंह जामाराय ने की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने लिए वामपंथियों ने सबसे आगे बढ़कर लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई में 300 वामपंथी नेताओं की हत्या कर दी गई। जिला अध्यक्ष मुख्तयार सिंह मल्ला व वित्त सचिव बलदेव सिंह पंडोरी ने कहा कि बलविंदर सिंह भिखीविंड की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाए। पंजाब सरकार उनके परिवार के सदस्यों को बिना देरी सुरक्षा मुहैया करवाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें