करंट लगने से किसान के इकलौते बेटे की मौत
गांव रामपुर (भूतविंड) में खेतों में सब्जी तोड़ रहे किसान के 18 वर्षीय एकलौते बेटे की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब: गांव रामपुर (भूतविंड) में खेतों में सब्जी तोड़ रहे किसान के 18 वर्षीय एकलौते बेटे की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
किसान बलजिंदर सिंह का लड़का विशालजीत सिंह 12वीं की पढ़ाई के बाद आइलेट्स कर रहा था। दोपहर के समय विशालजीत सिंह खेतों में सब्जी तोड़ने लिए गया था। सब्जी तोड़ते हुए अचानक बिजली की हाईवोल्टेज खेत में आ गिरी। तार की लपेट में आने से विशालजीत सिंह बुरी तरह से झुलस गया। उसे जंडियाला गुरु के अस्पतालम में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाबा बकाला के विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, पूर्व विधायक मंजीत सिंह मीयांविंड, कांग्रेस के नेता भूपिंदर सिंह बिट्टू ने किसान बलजिंदर सिंह के परिवार के साथ शोक व्यक्त किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप