शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया
गांव रसूलपुर में आधी रात को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव रसूलपुर में आधी रात को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने थाना सदर पट्टी में गांव के युवक महाबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस चौकी तूत के इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि फिरोजपुर जिले के गांव बूड़ेवाला निवासी दयाल सिंह ने बताया कि उसका ससुर सुखचैन सिंह गांव रसूलपुर में रहता है। सुखचैन सिंह के बीमार होने पर दयाल सिंह अपने परिवार समेत हाल जानने लिए वहां गया। रात को दयाल सिंह की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की खाना खाकर सो गई। सुबह उठकर देखा तो वह घर से गायब थी। बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक महाबीर सिंह द्वारा उसे विवाह का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें