किसानों ने गांव मन्नण में बन रहे टोल प्लाजा का किया विरोध
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू की अगुवाई में हुई।
जासं, तरनतारन : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू की अगुवाई में हुई, जिसमें गांव मन्नण के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध किया गया।
इस मौके पर ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब आने वाली संगत को टोल से गुजरना पड़ेगा, जोकि श्रद्धालुओं के हितों खिलाफ है। इस मौके पर गांव बुट्ट सिवियां मिल्ल समक्ष एक दिसंबर से धरना लगाने का ऐलान किया गया।
पन्नू ने कहा कि टोल प्लाजा का लंबे समय से विरोध किया जा रहा है, किंतु सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ रही। गांव बुट्टर सिवियां चीनी मिल प्रबंधकों द्वारा किसानों पर दर्ज करवाए झूठे मामले को वापस दिलाने के लिए एक दिसंबर से मिल समक्ष धरना लगाया जाएगा।
इस दौरान किसान नेता सलविंदर सिंह जीयोबाला, सविंदर सिंह चोताला, मुख्तार सिंह बाकीपुर और जस्सा सिंह झामका ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों का समूचा कर्ज बिना देरी वापस लिया जाए। इस अवसर पर भजन सिंह, हरदेव सिंह, बलकार सिंह, दिलबाग सिंह, दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुलक्खण सिंह, मेजर सिंह, गुरदेव सिंह, कर्म सिंह, बख्शीश सिंह हीरा, इकबाल सिंह, स्वर्ण सिंह नूरपुर, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह और बलविंदर सिंह उपस्थित थे।