बंटी रोमाणा और मजीठिया की नियुक्ति पर किया धन्यवाद
परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को युवा विंग का अध्यक्ष और बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर कमेटी सदस्य नियुक्त करने पर अकाली नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 04:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को युवा विंग का अध्यक्ष और बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर कमेटी सदस्य नियुक्त करने पर अकाली नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया है।
पार्षद यादविंदर सिंह यादू व नवरूप सिंह संधावालिया ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की ओर से नौजवानों को शिअद से जुड़ने लिए युवा नेताओं को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बिक्रम सिंह मजीठिया की नियुक्ति से पार्टी में नया जोश पैदा होगा, क्योंकि बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुआई में माझा के युवा शिअद को दोबारा मजबूत बनाने लिए कसर नहीं छोड़ेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें