Move to Jagran APP

100 स्कूलों के अध्यापकों को मिला सर्वोत्तम शिक्षक का सम्मान

रासा द्वारा एसआर रिजोर्ट में शिक्षक दिवस को समर्पित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 05:44 PM (IST)
100 स्कूलों के अध्यापकों को मिला सर्वोत्तम शिक्षक का सम्मान
100 स्कूलों के अध्यापकों को मिला सर्वोत्तम शिक्षक का सम्मान

जागरण संवाददाता, तरनतारन : रेकोगनाइजड एंड ऐफीलिएटेड स्कूल एसोसिएशन (रासा) द्वारा एसआर रिजोर्ट में शिक्षक दिवस को समर्पित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

loksabha election banner

इस मौके पर रासा राज्य कमेटी सचिव सकत्तर सिंह संधू, जिला अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह गिल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक वर्ग की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। हलका विधायक के लड़के संदीप अग्निहोत्री ने रासा द्वारा करवाए गए समागम की अध्यक्षता करते हुए 100 स्कूलों के अध्यापकों को सर्वोत्तम अध्यापक सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा पर ले जाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की होती है। समाज को चाहिए कि अध्यापक वर्ग का सम्मान करें।

खालसा कॉलजीएट स्कूल अमृतसर के प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंह गोगोआणी ने कहा कि प्रत्येक इंसान की कामयाबी में शिक्षक की जिम्मेदारी अगम होती है।

सकत्तर सिंह संधू ने कहा कि रासा द्वारा निजी स्कूलों के पक्ष में समय-समय पर लड़ाई लड़ी जाती रही है। अध्यापक वर्ग का सम्मान यकीनी बनाने लिए आने वाले समय में रासा अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। राज्य में 28 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्कूल रासा से जुड़े है, जबकि जिले से संबंधित 110 स्कूल रासा से संबंधित है। शिक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले निजी स्कूलों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार कर रहे है, जबकि 52 फीसद बच्चे निजी स्कूलों से संबंधित होते है। किसी भी निजी स्कूल के अध्यापक को सरकार द्वारा सम्मानित न करना तंगदिली है।

समागम मौके अमरजीत सिंह पन्नू, नरपिंदर सिंह पन्नू, अमरबीर सिंह कंग, रजिंदर सिंह रंधावा, धर्मबीर सिंह चीमां, राजबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह संधू, कामरेड कर्म सिंह, गुरवेल सिंह लुहारियां, सतिंदरपाल सिंह सोनू, परमजीत सिंह सोहल, प्रगट सिंह धत्तल, मनप्रीत सिंह पन्नू, कंधाल सिंह, सतनाम सिंह पूनियां, वनीत पासी, सतीश कुमार अलगों, रंजीत सिंह अलगों ने संदीप अग्निहोत्री को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.