मोबाइल व कार चोरी के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
तरनतारन : गांव सेरों निवासी हीरा सिंह के शो रूम से कर्मचारी ने अपने परिवार से मिलकर मोबाइल, कार और मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जासं, तरनतारन : गांव सेरों निवासी हीरा सिंह के शो रूम से कर्मचारी ने अपने परिवार से मिलकर मोबाइल, कार और मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हीरा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तहसील चौंक में उसका मोबाइल शो रूम है। यहा पर गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति मुलाजिम रखा हुआ है। हीरा सिंह को पता चला कि गुरमीत सिंह हिसाब में गड़बड़ी करता है। गत शाम गुरमीत सिंह अपने लड़के राजबीर सिंह, अमनदीप सिंह दीपू के अलावा दविंदरबीर सिंह मंगा व दो अज्ञात लोगों की मदद से शो रूम पर आया और मोबाइल, कार व बाइक चुरा ले गया। एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।