विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी के बढ़ते दामों के बीच पंजाब के तरनतारन में बड़ी वारदात, दुकान से 100 बोरी और 110 टीन घी चोरी

Published: Tue, 25 Aug 2026 11:25 AM (IST)

तरनतारन के झब्बाल में बजाज करियाना स्टोर से तीन चोरों ने चीनी के बढ़ते दामों के बीच 100 बोरी चीनी ...और पढ़ें

चीनी के दामों में भारी उछाल (फाइल फोटो)

चीनी के दामों में भारी उछाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झब्बाल के बजाज करियाना स्टोर में लाखों की चोरी।

  2. चोरों ने 100 बोरी चीनी, 110 टीन घी चुराया।

  3. बढ़ते चीनी के दामों के बीच हुई यह वारदात।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। चीनी के बढ़ते दाम के बीच कस्बा झब्बाल में तीन चोरों ने अटारी रोड स्थित बजाज करियाना स्टोर से 100 बोली चीनी सहित लाखों का राशन चोरी कर लिया। दुकान से 30-30 किलो चीनी की 100 बोरियां, 110 टीन घी समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान ले गए।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। बजाज करियाना स्टोर के मालिक महिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे। एक तरफ से शटर उखाड़ा भी गया था। सीसीटीवी कैमरे में पता चला कि 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया।

चीन के भाव में उछाल

चीनी के भाव में उछाल की सबसे बड़ी वजह जमाखोरों और कारोबारियों की सट्टेबाजी वाली खरीद है।फसल पर मौसम, बीमारी और वर्षा के असर को देखते हुए कारोबारियों को आगे बाजार में तंगी की आशंका हुई। उन्होंने डेढ़-दो महीने की जरूरत की चीनी पहले ही खरीदकर गोदामों में रोक ली। इससे देश में पर्याप्त चीनी होने के बावजूद बाजार में उपलब्धता कम दिखी और कीमतें तेजी से बढ़ गईं।

हालांकि सरकार की सख्ती और अतिरिक्त आपूर्ति के इंतजाम से अब कीमतों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं और आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में कीमतें घटने की उम्मीद है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी और चीनी उद्योग के शीर्ष संगठन इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) ने दावा किया है कि सरकार की पहल का असर बाजार में दिखने लगा है। जोशी ने कहा कि देश में पर्याप्त चीनी है। 

मिठाइयां हुईं महंगी

बढ़े हुए रेट के बाद बर्फी, कलाकंद, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, चमचम, बेसन, विभिन्न प्रकार के लड्डू, जलेबी और पतीसा महंगे हो गए हैं। बर्फी का भाव 380 से बढ़कर 460 रुपये और कलाकंद 400 से बढ़कर 480 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह गुलाब जामुन और रसगुल्ले 160 से बढ़कर 200 रुपये किलो बिक रहे हैं।