विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में खाकी पर बढ़ा तनाव? तरनतारन में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या; 15 दिन में दूसरी वारदात

By Dharambir Singh MalharEdited By: Prince Sharma
Published: Fri, 26 Jun 2026 08:24 AM (GMT+05:30)

तरनतारन के कैरों पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कैरों पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने आत्महत्या की

  2. कम स्टाफ और ड्यूटी बोझ आत्महत्या का संभावित कारण

  3. डीएसपी रविशेर सिंह ने मामले की जांच शुरू की

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। विधानसभा हलका पट्टी के गांव कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमृतसर निवासी अमरजीत सिंह का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया।

एएसआई अमरजीत सिंह करीब 4 माह से पुलिस चौकी में पत्थर प्रभारी तैनात थे। उनके साथ चौकी में तीन अन्य कर्मचारी भी तैनात थे। गुरुवार की शाम को नाकाबंदी के बाद खाना खाकर 9:30 बजे रात अपने क्वार्टर में गए वहां विश्राम के दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

क्योंकि मैं तैनात आने कर्मी ने मौके पर जाकर देख के ऐसी अमरजीत सिंह लहू लुहान पड़े थे और हाथ में उनके सर्विस पिस्टल थी। अमरजीत ने खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चलाई जो उनकी मौत का कारण बनी। सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे आशी का कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है।

कम नफरी के बीच ड्यूटी का था बोझ

एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस चौकी में नौकरी की कमी के चलते एएसआई अमरजीत सिंह कई बार अपना तबादला करवाने लिए अधिकारियों को कह चुके थे।

एक ही सब डिवीजन में दूसरी घटना

अभी 15 जून को पट्टी की अदालती परिसर में सुरक्षा में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने खुद को गोली मारी थी जिनकी 7 दिन बाद अमृतसर के निजी अस्पताल में मौत हुई है।डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि सब कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।