विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में अकाली महिला सरपंच के पति की हत्या, SAD बोली- 'नेताओं को बनाया जा रहा निशाना'

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:51 AM (IST)

तरनतारन के गग्गोबुआ गांव में अकाली सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

तरनतारन में महिला अकाली सरपंच के पति की हत्या।

तरनतारन में महिला अकाली सरपंच के पति की हत्या।

HighLights

  1. अकाली सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत नवी की गोली मारकर हत्या

  2. तरनतारन के गग्गोबुआ गांव में हुई वारदात, पारिवारिक झगड़े का शक

  3. शिरोमणि अकाली दल ने नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वाली एक और बड़ी वारदात सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र तरनतारन के तहत आते थाना झब्बाल के गांव गग्गोबुआ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की महिला सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

कल रात झबल थाने के गांव गग्गोबुआ में शिरोमणि अकाली दल की सरपंच कुलविंदर कौर के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव गग्गोबुआ की शिरोमणि अकाली दल की सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी का पारिवारिक झगड़ा था। माना जा रहा है कि यह हत्या उसी झगड़े का नतीजा हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने अलग-अलग एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच के पति नवप्रीत सिंह नवी को घर के बाहर गोली मारी गई और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिरोमणि अकाली दल हलका इंचार्ज कंचनप्रीत कौर रंधावा गांव पहुंचीं और परिवार से मिलकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अकाली दल के अलग-अलग नेताओं को लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार की लापरवाही सीधे तौर पर सामने आती है। पुलिस प्रशासन भी ऐसी घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

एसपी आई रिपुतपन सिंह का कहना है कि डीएसपी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में मामले की हाई-लेवल जांच शुरू कर दी गई है। कातिल का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'मान के मुनाफे' अभियान: AAP ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया