रातभर दिलबाग को ढूंढते रहे परिजन, खेतों मिला शव
तरनतारन : कस्बा झब्बाल में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलबाग सिंह मंगलवार की रात से गायब था। उसका शव बुधवार को सुबह 11 बजे मिला।
रविंदर कक्कड़, तरनतारन :
कस्बा झब्बाल में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलबाग सिंह मंगलवार की रात से गायब था। उसका शव बुधवार को सुबह 11 बजे मिला।
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद से ही विजेता सरपंचों द्वारा पीने-पिलाने की पार्टियां रखी जा रही हैं। इसी के तहत मंगलवार शाम को खुल कर शराब बांटी गई। कस्बा निवासी दिलबाग सिंह भी जीत के इस जश्न में शामिल होने गया था जो रात को घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्य उसे रात को ढूंढते रहे। बुधवार को सुबह 11 बजे उसका शव खेतों में बने पानी के होल से मिला। स्थानीय लोगों महेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, सोहन सिंह, कृपाल सिंह, जगीर सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह को इलाके के लोग सरपंच के नाम से बुलाते थे। लोगों ने मांग की कि शराब पिलाने वालों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर जिला परिषद मेंबर मुनीष कुमार मोनू चीमां, अड्डा झब्बाल के सरपंच अवन कुमार सोनू चीमां ने परिवार से हमदर्दी जाहिर की। थाना झब्बाल के प्रभारी गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक दिलबाग सिंह का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।