नशे के पदार्थ बरामद, पांच गिरफ्तार
नशे की गोलियों व अवैध शराब बेचने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 05:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, खेमकरण : नशे की गोलियों व अवैध शराब बेचने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डीएसपी सुलक्खण सिंह मान ने बताया कि थाना खेमकरण के एएसआइ रविशंकर ने हरपाल सिंह निवासी खेमकरण को 180 नशे की गोलियों समेत काबू किया है। वल्टोहा के एसआइ बलविंदर सिंह ने गुरभेज सिंह भेजा, हरजिंदर सिंह जिंदा निवासी फिरोजपुर से 443 नशे की गोलियां बरामद की। इसी तरह नवां पिंड निवासी रणजोध सिंह जोधा को 9 बोतल अग्रेजी शराब समेत काबू किया है। थाना सिटी के एएसआइ नरेश कुमार ने गांव गोहलवड़ निवासी जगजीत सिंह जीता को 400 नशे की गोलियों समेत दबोचा। पकड़े गए आरोपितों को अदालत में पेश कर कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें