खैहरा पर नहीं रहा सूबे के लोगों को भरोसा : डॉ. अग्निहोत्री
तरनतारन : पंजाब की सत्ता का सपना आम आदमी पार्टी का डेढ़ वर्ष पहले टूट चुका है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पंजाब की सत्ता का सपना आम आदमी पार्टी का डेढ़ वर्ष पहले टूट चुका है। एचएस फूलका के बाद सुखपाल सिंह खेहरा द्वारा पार्टी को छोड़ दिया गया, जिसके बाद आप का झाड़ू बुरी तरह से बिखर गया है। अब खेहरा द्वारा पंजाबी एकता पार्टी बनाकर सूबे के लोगों को गुमराह करने का प्रयास सफल नहीं होगा। यह कहना है विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री का।
उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि शिअद की सरकार में मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह खेहरा का लड़का सुखपाल सिंह खेहरा समय-समय पर सियासी पाला बदलते रहे हैं। कभी कांग्रेस और कभी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ कर खेहरा ने मौकाप्रस्ती को खूब हवा दी। अब खेहरा द्वारा पंजाबी एकता पार्टी बना कर बैकडोर पर शिअद का सर्मथन करने का ड्रामा रचा जा रहा है जिससे लोग पुरी तरह से चौकस है। कांग्रेसी नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाबी एकता पार्टी बनाकर सुखपाल सिंह खेहरा बठिंडा लोक सभा हलके से सीधा सांसद में प्रवेश करना चाहते है। खेहरा का यह सुपना कभी पूरा नहीं होगा और लोक सभा चुनावों में प्रदेश के लोग केवल कांग्रेस पार्टी को ही जिताएंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के बाद पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिली है।