मुलाजिम यूनियनों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
तरनतारन : सेंट्रल ऑफ इंडिया ट्रेंड यूनियन (सीटू) से संबंधित रिक्शा वर्कर एकता, आंगनबाड़ी वर्करों और आशा वर्करों ने संयुक्त रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को शहर के बोहड़ी चौंक में धरना दिया गया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सेंट्रल ऑफ इंडिया ट्रेंड यूनियन (सीटू) से संबंधित रिक्शा वर्कर एकता, आंगनबाड़ी वर्करों और आशा वर्करों ने संयुक्त रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को शहर के बोहड़ी चौंक में धरना दिया गया।
कामरेड हीरा सिंह कंडियाला वाला, मेजर सिंह भिखीविंड, दलविंदर सिंह पन्नू और धर्म सिंह पट्टी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधन करते कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब वर्ग, मुलाजम वर्ग, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी वर्करों से किए वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार भी गरीब विरोधी साबित हुई है। उधर अपनी मांगों को लेकर कच्चे पनबस कर्मियों ने हड़ताल करके सरकार खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके यूनियन के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का करवाने लिए पंजाब के सभी पनबस डीपो बंद किए गए हैं। गठजोड़ की पूर्व सरकार द्वारा कच्चे मुलाजिमों की सुध नहीं ली गई थी। जबकि मौजूदा सरकार भी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके परमजीत सिंह, निर्भय सिंह, रजवंत सिंह, अवतार सिंह, मुखत्यार सिंह, बलबीर सिंह, कंवलजीत सिंह ढोटिया, रविंदरजोत सिंह इत्यादि ने संबोधन किया।