19.50 करोड़ से जंडियाला रोड पर बनेगा अंडर पाथ
गुरु नगरी तरनतारन के जंडियाला रोड पर दिन में आठ बार लगने वाले जाम से अब निजात मिल जाएगी। दैनिक जागरण द्वारा ये मामला लगातार उठाया जा रहा था। जिस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुहर लगा दी है। हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने हलके की मांगों में इस प्रोजेक्ट को प्रमुख तौर पर रखा है, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन

जंडियाला रोड पर रेलवे फाटक है, जो दिन भर में आठ बार बंद होता है। इस मार्ग पर सबसे अधिक स्कूल, कालेज और शिक्षण संस्थान है। फाटक बंद होने से इस क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। दैनिक जागरण द्वारा समय-समय पर इस समस्या को उठाया जाता रहा। सोमवार को विधायक ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समक्ष हलके की मांगों को रखा, जिसमें जंडियाला गुरु रोड के फाटक का मुद्दा भी प्रमुख था। कांग्रेसी नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 19.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडर पाथ को स्वीकृति दी है। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हलके में पॉलीटेक् िनकल कॉलेज की मांग को रखा है। इसके अलावा तरनतारन में डिग्री कॉलेज की मांग उठाते हुए गांवों में सीवरेज सिस्टम में सुधार लाने के लिए विशेष पैकेज मांगा गया है। युवाओं को खेलों के लिए उत्साहित करने के लिए हलका विधायक द्वारा ब्लॉक में दो खेल स्टेडियम मांगें गए हैं। उन्होंने बताया कि हलके की कुल 104 पंचायतों में से सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को विशेष ग्रांटें दिलवाने और स्मार्ट गांव बनाने का मामला उठाया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जंडियाला गुरु रोड रेलवे फाटक पर 19.50 करोड़ की लागत से अंडर पाथ को मंजूर करने के अलावा हलके के बाकी प्रोजेक्टों पर विचार करने का भरोसा दिया ह।