मनजीत सिंह धनेर की सजा माफी के केस का तुरंत हो निपटारा
तरनतारन : पंजाब की संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों पर आधारित बनी संघर्ष कमेटी ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पंजाब की संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों पर आधारित बनी संघर्ष कमेटी ने किसान नेता मनजीत सिंह धनेर के गवर्नर के पास पड़े केस का तुरंत निपटारा कर उनकी उम्रकैद की सजा माफी की मांग को लेकर विधायक डॉ धर्मबीर अग्निहोत्री को मांगपत्र सौंपा गया।
इसकी अध्यक्षता जम्हूरी किसान सभा पंजाब के चरणजीत सिंह बाठ और आजाद किसान संघर्ष कमेटी के नेता अवतार सिंह चाहल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान किसान नेता प्रगट सिंह जामराय और कैप्टन सिंह ने कहा कि किसानों-मजदूरों के संघर्ष के मोहरी नेता मनजीत सिंह धनेर की सजा माफी के केस की फाइल का तुरंत निपटारा किया जाए। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मांगपत्र प्राप्त करते शिष्टमंडल को मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब तक पहुंचाने और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मनजीत सिंह, हरदीप सिंह रसूलपुर, गुरलाल सिंह लहिया, हीरा सिंह नौशहरा, सविंदर सिंह खब्बे, हरपाल सिंह नौशहरा, सविंदर सिंह दोदे, बलजीत सिंह सरां, मंगल सिंह सांघना, अमृतशेर सिंह मन्नण, खजान सिंह गंडीविंड, पूर्ण सिंह देऊ, खजान सिंह गंडीविंड और निर्मल सिंह तरनतारन उपस्थित थे।