संवाद सूत्र, तरनतारन : लोक इंसाफ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह खैहरा की अगुवाई में वर्करों से बैठक की गई। जिसमें पार्टी के सरपरस्त व लुधियाना से विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि कैप्टन और बादल परिवार के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। जो चुनाव नतीजों में सामने आएगा। इस दौरान बलदेव सिंह तरनतारन, कुलदीप सिंह तख्तूचक्क, रंजीत सिंह तख्तूचक्क, जसमीत सिंह पंडोरी, बलजीत सिंह, रेशम सिंह, सुरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह को पार्टी में शामिल होने पर विधायक बलविंदर सिंह बैंस द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगजोत सिंह खालसा, अमरीक सिंह वरपाल, प्रकाश सिंह माहल, बचित्र सिंह ढिल्लों, हरसिमरतपाल सिंह रौकी, जसबीर सिंह वैरोवाल, सुखविंदर सिंह ढिल्लों, गुरदियाल सिंह नागोके, मुखतार सिंह गिल, जसवंत सिंह सोहल, सुखराज सिंह पन्नू, सुखजिंदर सिंह सोनू, निशान सिंह, लवप्रीत सिंह, डॉ. जतिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
कैप्टन और बादल के खिलाफ लोगों में रोष : बैंस
Author: JagranPublish Date: Sat, 06 Apr 2019 12:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2019 06:30 AM (IST)

लोक इंसाफ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह खैहरा की अगुवाई में वर्करों से बैठक की गई।
Edited By: Jagran
a