नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
तरनतारन : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 310 वां गुरगद्दी दिवस श्री दरबार साहिब तरनतारन में मनाया गया।
जागरण संवाददाता तरनतारन : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 310 वां गुरगद्दी दिवस श्री दरबार साहिब तरनतारन में मनाया गया। इस मौके रखे गए श्री अखंड साहिब जी के भोग डाले गए।
संगतों ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। जिसके बाद सिख चेतना लहर, गांव सेरों का महिलाओं का जत्था, भाई गुरमिंदरपाल सिंह लाल जी, मीरी पीरी जत्था जगाधरी ने हाजरी भरी। श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पालकी साहिब में सजाया गया। संगत ने फूलों की वर्षा करते हुए गुरगद्दी दिवस की बधाई दी। इस मौके पर हेड ग्रंथी ज्ञानी निर्मल सिंह, मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके, इंस्पेक्टर सरदूल सिंह, शमशेर सिंह, लवप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गु¨रदरबीर सिंह, गुरदेव सिंह, निशान सिंह, कश्मीर सिंह, रसाल सिंह सूरविंड, निर्मल सिंह खालसा, बख्शीश सिंह कल्ला, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह, रेशम सिंह इत्यादि मौजूद थे।