किसान-मजदूर यूनियनों ने एसएसपी से पर्चे रद करने की मांग की
तरनतारन : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, उपाध्यक्ष सविंदर सिंह चुताला, जसबीर सिंह पिद्दी, हरप्रीत सिंह सिधवा की अगुवाई में किसान जत्थेबंदी के शिष्टमंडल से एसएसपी दर्शन सिंह मान को मिला।
संवाद सूत्र, तरनतारन : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, उपाध्यक्ष सविंदर सिंह चुताला, जसबीर सिंह पिद्दी, हरप्रीत सिंह सिधवा की अगुवाई में किसान जत्थेबंदी के शिष्टमंडल से एसएसपी दर्शन सिंह मान को मिला।
उन्होंने पुलिस मामलों संबंधी विचार विमर्श करते पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया। एसएसपी मान ने किसान नेताओं को बताया कि गुंडा गैंग के मुखी अश्विनी कुमार उर्फ सैफी और उसके साथी कालू को पीओ करने का अमल अदालत द्वारा शुरू कर दिया गया है और इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी तरह गांव झामका में किसान गुरजीत सिंह की शिकायत पर मुकदमा नंबर 108 थाना झब्बाल का चलान पेश कर दिया गया और खेतों में पराली को आग लगाने सात किसानों पर किए पर्चे रद्द कर दिए गए है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर बाकी के मामलों का समाधान न किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर मेजर सिंह कसेल, दलबीर सिंह मल्ली, सुखदेव सिंह दुगलवाला आदि मौजूद थे।