हैप्पी सीडर से किसान ने गेहूं की करवाई बिजाई
गांव चोहला साहिब के किसान गुरदेव सिंह ने पर्यावरण प्रेमी होने का सबूत दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव चोहला साहिब के किसान गुरदेव सिंह ने पर्यावरण प्रेमी होने का सबूत देते हुए धान की पराली को आग लगाने की बजाय अपने 20 एकड़ के खेतों में गेहूं की बिजाई हैप्पी सीडर मशीन से करवाई।
डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि किसान गुरदेव सिंह ने हैप्पी सीडर मशीन खेतीबाड़ी विभाग से सब्सिडी पर ली और 100 से 150 एकड़ खेतों में गेहूं की बिजाई कराने के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जो गांवों की पंचायतें व किसान धान की पराली को आग नहीं लगाएंगे उनको जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। किसान गुरदेव सिंह खेतीबाड़ी के साथ डेयरी फार्मिग व सब्जियों की खेती भी करते है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें