किसानों ने अटारी रोड के बीच पराली को आग लगाकर सरकार को दी चेतावनी
तरनतारन : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने कस्बा झब्बाल स्थित अटारी रोड में यातायात जाम कर बीच सड़क पर पराली को आग लगाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने कस्बा झब्बाल स्थित अटारी रोड में यातायात जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान किसानों ने बीच सड़क पर पराली रखकर आग लगाते कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मिलकर किसानों को जो जुर्माने किए जा रहे हैं, वह अब वापस लिए जाएं।
इस दौरान धन्ना सिंह लालूघुमण, जरनैल सिंह नूरदी, सुक्खा सिंह ठट्ठा, बलजीत सिंह बघेल सिंह वाला ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पराली का पक्का हल नहीं निकाला जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले को लागू करने से कन्नी कतराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार किसानों की कर्ज माफी और गरीबों को पक्के मकान देने के वादे से मुकर चुकी है। सरकार आने वाले लोकसभा चुनावों में सबक सिखाया जाएगा। किसानों ने बीच सड़क पर पराली रखकर आग लगा दी और कहा कि किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत जो जुर्माने वापस लिए जाएं। मौके पर डीएसपी जगविंदरपाल सिंह, थाना झब्बाल के प्रभारी गुरचरन सिंह पहुंचे। जिसके बाद किसान वापस लौट गए। इस अवसर पर महिंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, सुखवंत सिंह, बीर सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेज सिंह, सौदागर सिंह, बलजीत सिंह बघेल सिंह वाला भी मौजूद थे।