किसानों ने घेरा पावरकाम का कार्यलय
तरनतारन : पंजाब बार्डर किसान यूनियन के सदस्यों ने पावरकाम कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पंजाब बार्डर किसान यूनियन के सदस्यों ने पावरकाम कार्यलय के सामने धरना दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा ने कहा कि गांव डल के फीडर पर सियासी दबाव के चलते 60 ट्यूबवेलों का अधिक लोड डाल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पावरकाम कर्मी रिश्वत लिए बिना कोई काम नहीं करते। सुरजीत सिंह भूरा ने कहा कि 60 ट्यूबवेलों का डाला गया बोझ वापस लिया जाए। पावरकाम के एसई प्रदीप सैणी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके अंग्रेज सिंह डल, साहिब सिंह, कश्मीर सिंह, अमर सिंह, बाबा सलविंदर सिंह, मेजर सिंह, रूप सिंह, सेवा सिंह इत्यादि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें