अवैध कब्जे हटाए व दुकानदारों को दी चेतावनी
नगर पंचायत भिखीविंड के अधिकारियों ने कस्बे में सफाई व्यवस्था सुधारने लिए सफाई अभियान शुरू किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 12:57 AM (IST)
संवाद सूत्र, खालड़ा : नगर पंचायत भिखीविंड के अधिकारियों ने कस्बे में सफाई व्यवस्था सुधारने लिए सफाई अभियान शुरू किया है। नगर पंचायत के ईओ राजेश खोखर के नेतृत्व में टीम के अधिकारियों द्वारा कस्बे की विभिन्न जगहों व दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखा सामान कब्जे में लिया गया। इस मौके दुकानदारों को ईओ खोखर ने कहा कि आदेशों का पालन न किया तो आने वाले समय में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ईओ राजेश खोखर ने सेनेटरी कर्लक मनजीत सिंह, सुखपाल सिंह, मोहित धवन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें