सरकार ने धान की खरीद में 17 फीसद नमी की छूट दी : गिल
मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने लिए हलका पंट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल व डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने दौरा किया। इस मौके उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं।
जागरण संवाददाता, पट्टी (तरनतारन) : मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने लिए हलका पंट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल व डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने दौरा किया। इस मौके उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं।
विधायक ने कहा कि सरकार ने नमी की मात्रा 17 फीसदी निर्धारत की है। इससे अधिक नमी होने पर धान की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में बारदाने, लिफ्टिंग की कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। धान की कटाई के बाद खेतों में पराली को आग न लगाई जाए। इससे पर्यावरण दूषित होता है और बीमारी फैलने का खतरा रहता है। डीसी सभ्रवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर से आज तक जिले की मंडियो में 24765 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें 10758 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई। कंबाइन मालिकों को आदेश दिए कि शाम 7 बजे से सुबह 9 बजे तक धान की कटाई न की जाए। अगर किसी ने आदेशों की उल्लंघना की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके एसडीएम अनुप्रीत कौर, डीएफएससी सुखजिंदर सिंह, मंडी अफसर पाल सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्धू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।