Move to Jagran APP

आओ मनाए ग्रीन दीपावली, पटाखे फोड़ने में नहीं खुशहाली

तरनतारन : दीपावली के पर्व को कुछ दिन शेष है। लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए जुट चुके हैं। दीवाली का रंग किसी हादसे के कारण फीका न पड़ जाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM (IST)
आओ मनाए ग्रीन दीपावली, पटाखे फोड़ने में नहीं खुशहाली
आओ मनाए ग्रीन दीपावली, पटाखे फोड़ने में नहीं खुशहाली

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : दीपावली के पर्व को कुछ दिन शेष है। लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए जुट चुके हैं। दीवाली का रंग किसी हादसे के कारण फीका न पड़ जाए। इसलिए पटाखों से परहेज करते हुए ग्रीन दीवाली मनानी चाहिए ताकि पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव न पड़े। यह कहना है विभिन्न शख्सियतों का।

loksabha election banner

ग्रीन दीवाली लाएगी खुशहाली

डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल कहते हैं कि दीवाली का त्योहार पटाखों से दूर होकर मनाए। ऐसा करने से पर्यावरण को साफ सुथरा रखा जा सकता है और आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगी। पटाखे चलाने से कई हादसे होते हैं, इसलिए हमें चाहिए कि दीवाली पर पटाखे न चलाए जाएं।

पटाखों से बनाए दूरी

विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि दीपावली के मौके एक ही रात में करोड़ों के पटाखे फोड़े जाते हैं। इन पटाखों से हादसे होने के साथ-साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। हमें चाहिए कि इस बार ग्रीन दीपावली मनाते हुए रोशनी, रंगों और मिठाइयों का आनंद लिया जाए। इस त्योहार पर जरूरतमंद लोगों की मदद भी करनी चाहिए।

जरूरतमंदों का करवाए मुंह मीठा

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार होता है। हमें चाहिए कि जिन पैसों से पटाखे खरीद कर फोड़ते है उन पैसों से जरूरतमंद लोगों को मिठाइयां व जरूरी सामान खरीद कर दें। ऐसे में दीपावली मनाने का मजा ही कुछ अलग होगा। आओ हम सब मिलकर पटाखों से परहेज करते हुए ग्रीन दीपावली मनाए।

नारी शक्ति निभाएं जिम्मेदारी

एसडीएम डॉ. अनूप्रीत कौर कहती हैं कि दीपावली पर पटाखों से दूर करने में नारी शक्ति की अहम भूमिका हो सकती है। महिलाओं को चाहिए कि दीपावली के मौके पर पटाखों की खरीदारी से पारिवारिक सदस्यों को रोके। पटाखों की बजाए तोहफे और मिठाइयों से दीपावली मनाकर पर्यावरण को बचाना जरूरी है।

समाज को जागरूक करना जरूरी

कांग्रेसी नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री कहते हैं कि पर्यावरण को बचाने के लिए जिस तरह किसानों ने जागरूक होकर पराली को आग लगाने से परहेज किया है। उसी तरह दीपावली पर पटाखे खरीदने पर जोर नहीं देना चाहिए। हमें ग्रीन दीपावली मनाने के लिए समाज को जागरूक करते रैलियां निकालनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.