भाईचारक सांझ बढ़ाने के लिए धार्मिक आयोजन जरूरी : डॉ. अग्निहोत्री
जागरण संवाददाता, तरनतारन : वार्ड 3 में सरबत के भले के लिए जागरण करवाया गया। इस दौरान विधायक ड
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 04:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 04:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : वार्ड 3 में सरबत के भले के लिए जागरण करवाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने जागरण में हाजिरी भरी। उन्होंने कहा कि माझा की धरती पर आए दिन धार्मिक समागमों के आयोजन से बढ़ती है भाईचारक सांझ। हमें दान करने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृति भी रखनी चाहिए। सज्जण सिंह उबोके, सुखदेव सिंह बूंदी ने विधायक अग्निहोत्री को सम्मानित किया। जागरण मौके नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह मल्ली, मंगल दास मुनीम, संजीव कुमार सोनू दोदे, रमणीक सिंह खेड़ा, डॉ. जज शर्मा, रितिक अरोड़ा इत्यादि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें