गांव बैंका में निकाला नगर कीर्तन
खालड़ा : ब्लॉक भिखीविंड के गांव बैंका में गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
संवाद सूत्र, खालड़ा : ब्लॉक भिखीविंड के गांव बैंका में गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। भाई कश्मीर सिंह की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन को हेड ग्रंथी ज्ञानी निशान सिंह ने अरदास करके रवाना किया। भाई तरसेम सिंह मंड व भाई गुरजंट सिंह ने शब्द कीर्तन व वारे गायन करके संगतों को निहाल किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह पंट्टी (बैंका पंप वाले), सूबेदार चरण सिंह, केवल सिंह, अमरीक सिंह, पलविंदर सिंह, जत्थेदार काबल सिंह, उप ग्रंथी सुखपाल सिंह, बाबा बाई जी, सरपंच संत सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, राणा बैंका, डॉ. हरचंदव, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।