विदेश भेजने के नाम पर साढे़ 7 लाख ठगे
तरनतारन : थाना वैरोंवाल के गांव बोदेवाल निवासी हरजिंदर सिंह ने गांव खेडा निवासी बलकार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 01:26 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 01:26 AM (IST)
जासं, तरनतारन : थाना वैरोंवाल के गांव बोदेवाल निवासी हरजिंदर सिंह ने गांव खेडा निवासी बलकार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
गांव वैरोंवाल थाने के एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके लड़के गुरप्रीत सिंह को विदेश भेजने के नाम पर बलकार सिंह ने साढे़ 7 लाख की राशि ली। परंतु गुरप्रीत सिंह को विदेश नहीं भेजा। शिकायत की जांच एंटी फेक ट्रेवल सेल द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपित खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें