तंबाकू से कैंसर के साथ बिगड़ जाता है मूंह व दांतों का आकार
तरनतारन : तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत सिविल अस्पताल तरनतारन में कैंप का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत सिविल अस्पताल तरनतारन में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को जागरूक किया गया। कैंप का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह ने किया।
इस इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वेद प्रकाश ने तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को बताया कि तंबाकू सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित होता है। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह के कैंसर की बीमारी हो जाती है। जिसमें सौ फीसद मौत यकीनी है। इसके अलावा मुंह और दांतों का आकार भी बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि तरनतारन जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के बाद अब तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को बुरी लत से बचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में तेजी से फैल रही कैंसर की बीमारी की जानकारी देते कहा कि डेढ माह में सिविल अस्तपाल में मूंह के कैंसर से पीड़ित एक दर्जन मरीजों की शिनाख्त की गई है। इस मौके डॉ. वेद प्रकाश ने तंबाकू का सेवन करने वालों को दवाईयां वितरण की।