स्विफ्ट कार व टावर की बैटरी चोरी
गांव दिलावलपुर में स्विफ्ट कार व वोडाफोन टावर की बैटरी चोरी हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 04:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : गांव दिलावलपुर में स्विफ्ट कार व वोडाफोन टावर की बैटरी चोरी हो गई।
गांव राहल-चाहल निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह वोडाफोन टावर पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर तैनात है। रात ढाई बजे वह टावर की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी स्विफ्ट कार (पीबी 69 ए 5007) गांव दिलावलपुर के टावर के पास लगा दी। उसने देखा कि टावर की ओर से चार लोग भाग कर आए। उक्त लोग स्वर्ण सिंह की कार लेकर भाग गए। बाद में पता चला कि उन्होंने टावर की बैटरी भी चोरी कर ली है। सब इंस्पेक्टर कुमारी सोने ने मौके पर पहुंचकर स्वर्ण सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें