सुशील वाल्मीकि बने कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष
। कारसेवा सरहाली संप्रदाय की ओर से बांग्लादेश स्थित धार्मिक गुरुधामों की सेवा करवाई जाती है।
संवाद सूत्र, सरहाली कलां : कारसेवा सरहाली संप्रदाय की ओर से बांग्लादेश स्थित धार्मिक गुरुधामों की सेवा करवाई जाती है। बांग्लादेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष परस लाल बेगी का गत दिन पूर्व देहांत हो गया था। कमेटी के कामकाज को चलाने के लिए कार सेवा सरहाली संप्रदाय के मुखी बाबा सुक्खा सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंस करके सुशील बाल्मीकि को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर तपस लाल चौधरी, रोबी दास, परवीर बेगी, रोबिन बेगी, सत्या दास, अब्दुल बेगी, जीवन लाल भी मौजूद थे। भाई कंवलजीत सिंह, यादविंदर सिंह ने बाबा सुक्खा सिंह की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष सुशील वाल्मीकि को सम्मानित किया। अजैब सिंह बोपाराय (अध्यक्ष बांग्लादेश मैनेजमेंट बोर्ड), गुरसाहिब सिंह सुलतानपुर लोधी, हरभजन सिंह संधू भी मौजूद थे।