Move to Jagran APP

किसानों ने खेमकरण थाने में की तोड़फोड़, पत्थरबाजी में डीएसपी सहित कई किसान घायल

थाना खेमकरण घेरने पहुंचे बार्डर एरिया किसान यूनियन ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में डीएसपी सहित कई किसान घायल हो गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 02:00 PM (IST)
किसानों ने खेमकरण थाने में की तोड़फोड़, पत्थरबाजी में डीएसपी सहित कई किसान घायल
किसानों ने खेमकरण थाने में की तोड़फोड़, पत्थरबाजी में डीएसपी सहित कई किसान घायल

जेएनएन, तरनतारन। गत देर रात थाना खेमकरण घेरने पहुंचे बार्डर एरिया किसान यूनियन ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने भी पत्थरबाजी की। हमले मेंं डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और कास्टेबल बलविंदर सिंह घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन किसान भी घायल हुए हैंं।

loksabha election banner

बार्डर एरिया किसान यूनियन के नेता गरीब वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना मेंं मकान बनाने के लिए अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे थे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरे नेतृ्व में बड़ी संख्या में किसान वीरवार रात खेमकरण थाने का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

यह भी पढ़े: पेशे से मजदूर, हाथों में कमाल का हुनर; कांच की बोतल में चारपाई और अन्य कलाकृतियां

बताया जा रहा है कि धक्का मुक्की के बाद किसान आक्रोशित हो गए और कुछ लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। मौके पर डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड भी पहुंच गए। इसी दौरान किसानोंं ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। किसानों की पत्थरबाजी में डीएसपी मंड, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और कांस्टेबल सुरिंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पत्थरबाजी के हमले से बचने के लिए किसानों पर फायरिंग की गई। इस दौरान आधा दर्जन किसान घायल हो गए।

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

पुलिस ने यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा, उनकेे भाई मंजीत सिंह, पत्नी बलजीत कौर, मां मंजीत कौर के अलावा बब्बी ठेकेदार, बहादुर सिंह, हरजिंदर सिंह जीता, प्रीतम सिंह प्रीता, गुरा सिंह, फ़रिन्दा अलगोकोठी, बलदेव सिंह, राशि सिंह, बूढ़ा सिंह अलगोकोठी, जसबीर सिंह, गुरलाल सिंह, राज सिंह, शेर सिंह, बोहड़ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.